Rajim to Raipur Train: रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन, CM साय करेंगे रवाना

Rajim to Raipur Train: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां नवापारा-राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन शुरू होने जा रही है. CM विष्णु देव साय 18 सितंबर सुबह 11:00 बजे हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे.

18 सितंबर से शुरू होगी राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन
नवापार- राजिम क्षेत्रवासियों के लिए इंतजार की खत्म अब खत्म होने वाली है. 18 सितंबर से राजिम से रायपुर के बीच ट्रेन शुरू होने जा रही है. CM विष्णु देव साय राजिम से 11 बजे हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे. जिसकी तैयारी शूरू हो गई गई. वहीं इसे लेकर भाजपा नेता विजय गोयल ने पूरी जानकारी है. वे राजिम रेलवे समिति में सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं.

इस कार्यक्रम में उनके साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *