अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, 12 दिन बाद ससुराल से लौटी थी युवती

Bodies Found Hanging Together: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया कि इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसी बीच प्रेमिका की शादी कहीं और करा दी गई, जिसके बाद ससुराल से लौटी प्रेमिका और प्रेमी ने मिलकर खुद को ही खत्म कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है. जानें पूरा मामला.

जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले के रहने वाली एक युवती का अपने प्रेमी के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे थे, लेकिन यह घरवालों को बिल्कुल भी मंजूर नहीं था. घरवालों ने युवती की मर्जी के बिना कहीं और शादी फिक्स कर दी. इसके बाद 7 मई को युवती का विवाह भी कर दिया, लेकिन युवती को यह शादी पसंद नहीं आई. किसी तरह मायके में करीब 12 दिन बिताने के बाद अपने मायके पहुंची और प्रेमी से मिलने पहुंच गई.

एक ही फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका
युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए सज-संवरकर घर से निकली लेकिन फिर दोबारा घर नहीं पहुंच सकी, क्योंकि दोनों ने एक ही फंदे पर झूलकर जान दे दी. जब युवती काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों एक पेड़ पर लटके मिले. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच जारी
बांदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सूचना मिलने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं. मामले की जांच की जा रही है. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Bhopal: BSNL के दो सीनियर इंजीनियरों को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 4 लाख रुपये में हुई थी डील

भोपाल में सीबीआई ने गुरूवार को बीएसएनएल भोपाल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों रिश्वतखोरी के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *