Kisan Mahapanchayat: दिल्ली की ओर बढ़ रहा किसानों का हुजूम, शंभू बॉर्डर सील, क्या है इनकी मांग?

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब पंजाब के किसानों ने भी दिल्ली कूच का ऐलान किया है. हजारों की तादाद में किसान शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हो रहे हैं. किसानों का यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता यानी एफटीए के खिलाफ किया जा रहा है. किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और शंभू बॉर्डर को सील कर दिया है.

वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि वे भारत-अमेरिका समझौते के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली में प्रवेश से पहले ही रोक दिया गया. किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध दर्ज कराया है. मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है, जो किसानों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं.

Check Also

CJP का संसद मार्ग थाने तक मार्च, ‘न्याय दो’ के नारों से गूंजा दिल्ली! चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता पहुंचे

CJP parliament street March: देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *