शॉर्ट सर्किट या कुछ और…! ट्रेड फेयर मेले में अचानक लगी आग, 24 दुकानें जलकर खाक

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आयोजित ट्रेड फेयर मेले में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रेड फेयर मेला जलकर राख हो गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दुकानदारों ने भाग कर बचाई अपनी जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने बताया कि आगजनी की घटना में कुल 24 दुकानें जलकर खाक हो गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सहारनपुर दिल्ली रोड पर ट्रेड फेयर लगाया गया था। फिलहाल, पुरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *