Breaking News

छत्तीसगढ़ में कब से खुलेंगे स्कूल? इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, जानें अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इसी के चलते राज्य सरकार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार कर रही है. वहीं स्कूल कब खुलेंगे? इसे लेकर स्कूली बच्चों के मन में सवाल है. वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि एक-दो दिन और इंतजार करेंगे. मौसम नहीं सुधरा तो 16 जून से स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ सकती है. 2022 से हर साल गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में स्कूल तय तारीख के बाद खुल रहे हैं.

पहले 16 जून को खुलने वाले थे स्कूल
अब तक प्रदेश भर के स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे. इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 अप्रैल से 15 जून तक घोषित है. लेकिन जून का आधा महीना बीत जाने के बाद भी गर्मी और उमस बनी हुई है। पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा.

शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खुद इस बारे में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक-दो दिन और इंतजार करेंगे. यदि मौसम ऐसा ही रहा तो स्कूलों को खोलने की तारीख आगे बढ़ सकती है. मंत्री ने पिछले दिनों सचिव से भी इस विषय पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में ही नया आदेश जारी हो सकता है.

बढ़ सकती है छुट्टी!
केरल में मानसून की दस्तक के बाद छत्तीसगढ़ में भी आंधी-पानी की स्थिति बनी है। इसके बावजूद तापमान में उम्मीद के मुताबिक कमी नहीं आई है. भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों में गहरी चिंता है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सरकार के लिए सबसे जरूरी है.

Check Also

हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन: CM साय ने केंद्र का जताया आभार, कहा- सरकार को युवाओं की चिंता

रायपुर। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *