महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूलों में लगेंगे शिविर

महासमुंद। जिले में यूडाईस 2025-26 के तहत विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक अपडेट को पूरा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। 6 फरवरी 2026 तक जिले में 30,587 छात्रों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए जिले के स्कूलों में विशेष बायोमेट्रिक अपडेट शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में यूआईडीएआई के माध्यम से आधार डाटा अपडेट कर उसकी जानकारी यूडाईस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। अभियान के तहत 20 से अधिक लंबित मामलों वाले 352 स्कूलों को चुना गया है, जहां लगभग 21,406 विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाना है।

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और बीआरसीसी को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों के माध्यम से पालकों और छात्रों को जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिविरों में पहुंच सकें। अभियान के लिए विकासखंड स्तर पर बीआरसी और संकुल स्तर पर संकुल समन्वयकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पूरे अभियान की रोजाना निगरानी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद करेंगे।

पहले चरण में 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। यूआईडीएआई के निर्देशानुसार 7 से 15 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट एक साल के लिए निःशुल्क किया गया है, जबकि 5 से 7 वर्ष और 17 वर्ष के बच्चों के लिए यह सुविधा पहले से ही मुफ्त है।

Check Also

‘बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा…’, बस्तर पंडुम के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CG News: बीते कई सालों से जिस बस्तर को लंबे समय तक माओवाद, हिंसा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *