रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप और बेटे की थम गई सांसें

अमेठी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार बाप और बेटे की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर
यह पूरा मामला जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) बाइक में अपने बेटे रेहान अली (40) के साथ सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दुर्गापुर बाजार के पास पहुंची एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इनती खतरनाक थी कि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी।

घर में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने निकले थे। 20 अप्रैल को रमजान की बेटी का निकाह होना था। वहीं फरार बस चालक की तलाशी के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।

Check Also

MP Fake Passport Network: डबरा के बाद भोपाल में 40 संदिग्ध पासपोर्ट मिले, बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की जांच में भोपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *