एसपी के प्रयासों से मृतक परिवार को बड़ी राहत : सड़क हादसे में आरक्षक का निधन, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत पत्नी को मिला एक करोड़ का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता सड़क दुर्घटना में ड्यूटी के बाद घर लौटते समय आरक्षक के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौके पर ही निधन हो गया था। इस घटना से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद की पत्नी को सौंपा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग द्वारा दी गई यह आर्थिक सहायता न केवल दिवंगत आरक्षक के योगदान का सम्मान है, बल्कि उनके परिवार के लिए कठिन समय में एक बड़ी संबल भी मानी जा रही है।

Check Also

महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूलों में लगेंगे शिविर

महासमुंद। जिले में यूडाईस 2025-26 के तहत विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक अपडेट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *