नगर निगम में नहीं खत्म हो रहा डीजल का रोना, पंप में फिर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, 300 से ज्यादा वाहन से उठता है कचरा

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम के पेट्रोल पंप में एक बार फिर डीजल का रोना देखने को मिला। यहां डीजल खत्म होने से कचरा गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि ये कोई पहली बार हुआ है, ऐसा नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की स्थिति यहां देखने को मिल चुकी है। डीजल नहीं होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। रोज सुबह उठने वाली कचरा की गाड़ियां लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रही है।

बताया जा रहा है कि डीजल का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण यह नौबत आई है। अब समय पर भुगतान क्यों नहीं हुआ, निगम प्रशासन ही बता सकता है। आज सुबह निगम के पंप के सामने सड़क पर कचरा उठाने वाले वाहन घंटों तक खड़े रहे। कचरा वाहन के साथ जेसीबी और अन्य वाहन भी कतार में नजर आए।

डीजल के इंतजार में गाड़ियों की 1 किलोमीटर लंबी लाइन नजर आई। 2 दिन से निगम के पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिल पा रहा है। इसके पहले भी डीजल न मिलने के चलते घंटों कतार में गाड़ियां खड़ी रही। नगर निगम में 300 से ज्यादा गाड़ियों में डेली डीजल डलता है।बताया जा रहा है कि समय पर भुगतान न होने के चलते डीजल पंप तक नहीं पहुंच पाता है। डीजल न भरने से कचरा गाड़ियां लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रही है।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *