बिहार में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, पटना में फिर से मिले 3 नए मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

पटना। राजधानी पटना में लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती चली जा रही है. पटना के एनएमसीएच में कल सोमवार को फिर से तीन नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी पटना में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है.

सरकारी अस्पतालों में लगातार हो रही जांच
राजधानी पटना में सरकारी अस्पतालों में लगातार कोरोना का जांच हो रहा है. सर्दी को बुखार से पीड़ित मरीजों को खास कर जांच की जा रही है, उसके बाद ही उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल राजधानी पटना के किसी भी अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं है. सभी अपने-अपने घर में इलाज करवा रहे हैं.

ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच हो इसको लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में रैपिड किट की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दी गई है. अस्पताल में कोरोना गाइडलाइन का पालन हो उसको लेकर भी लगातार मॉक ड्रिल किया जा रहा है.

Check Also

Jabalpur: महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कारनामा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

अगर दिल में दुनिया की भीड़ से कुछ अलग कर गुजरने की चाहत हो और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *