राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़: सोनम के भाई को शिलांग में मिल रही धमकियां, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, गोविंद रघुवंशी के साथ घटना का अंदेशा

इंदौर/शिलांग। राजा रघुवंशी मामले में अब उनके साले गोविंद रघुवंशी को शिलांग में धमकियां मिल रही हैं। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गोविंद को स्थानीय लोगों की ओर से लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। लेकिन शिलांग पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।

राजा के भाई ने कहा- हम भारत में सेफ नहीं है तो फिर कहां सेफ हैं?
गोविंद रघुवंशी ने जब शिलांग पुलिस के डीएसपी से सुरक्षा की मांग की, तो जवाब मिला-“हम 24 घंटे फोन पर उपलब्ध हैं, जरूरत पड़ने पर कॉल कीजिए।” राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सरकार से सवाल किया कि अगर हम भारत में सेफ नहीं है तो फिर कहां सेफ हैं?

मौके पर सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही?
इस रवैये पर परिवार ने सवाल उठाए हैं कि जब सीधा खतरा है तो मौके पर सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही? राजा के भाई विपिन ने कहा, “हम 10 दिन शिलांग में रहे, डर का माहौल था। स्थानीय लोग प्रशासन पर हावी हैं। हमें अंदेशा है कि सोनम का अपहरण किया गया है, लेकिन पुलिस उसे मृत मानकर खोज रही है। अगर उसे जिंदा मानकर तलाश किया जाए तो वह मिल सकती है।”

परिवार को उम्मीद- सोनम अब भी जिंदा
परिवार को अब भी उम्मीद है कि सोनम जिंदा है। घर के बाहर एक नया पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें लिखा है -“सोनम रघुवंशी की यही पुकार, कब देखेंगे घर के द्वार?” परिजन अब इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस, प्रशासन और प्रभावशाली लोग सच्चाई को दबा रहे हैं और केस को दिशा से भटका रहे हैं।

Check Also

UP MLA Pooja Pal: विधायक पूजा पाल के खाते से 1.5 लाख रुपये गायब, PhonePe-UPI ट्रांजैक्शन से साइबर फ्रॉड का आरोप

UP MLA Pooja Pal: उत्तर प्रदेश की चायन विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल साइबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *