Breaking News

5 महीने से भूखे पेट सोने को मजबूर: अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया राशन, लोगों ने किया SDM का घेराव

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिले से गरीबों के हक पर डाका डालने का एक गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोटेगांव में पिछले 5 महीनों से सैकड़ों गरीब परिवारों को सरकारी राशन वितरण केंद्र से राशन नहीं मिला है। परेशान हितग्राहिओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। पीड़ितों ने राशन वितरक पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डकार गए 5 महीने का राशन!
गोटेगांव के गुरुनानक, पटेल, बजरंग और गौरादेवी वार्ड के रहवासियों ने SDM को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे हर महीने राशन दुकान के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।

शिकायतकर्ताओं का सीधा आरोप है कि राशन वितरक हर महीने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उनसे रजिस्टार पर अंगूठा लगवाने और दस्तखत करवाने का नाटक तो कर लेता है लेकिन जब राशन देने की बारी आती है तो टालमटोल कर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 5 महीनों से लगातार यही खेल चल रहा है, जिससे गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई-SDM
गरीबों का हक मारे जाने की इस गंभीर शिकायत पर गोटेगांव SDM संघमित्रा गौतम ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाएगी। यदि राशन वितरक द्वारा धोखाधड़ी या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *