राजा भैया के करीबी MLC अक्षय प्रताप सिंह और उनके साथियों के खिलाफ भानवी सिंह ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला

UP News: उत्तर प्रदेश की सियासत में अपना दबदबा कायम रखने वाले प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद अभी थमा नहीं है. एक बार फिर यह विवाद खुलकर सामने आया है. जिसमें भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. अक्षय प्रताप सिंह, राजा भैया के रिश्ते में भाई लगते हैं. भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज कराई है. जानें क्या है पूरा मामला?

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का आरोप है कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने फर्जी कागजात बनवाकर उनकी प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं. भानवी सिंह के नाम पर चल रहे फर्म पर फर्जी तरीके हिस्सेदार बन गए. भानवी सिंह ने इन आरोपों के साथ एमपी एमएलए कोर्ट का रुख किया. जहां एमपी एमएलए कोर्ट ने एमएलसी समेत सभी सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेश के बाद ही अक्षय प्रताप सिंह समेत उनके कई सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

फर्जी तरीके से फर्म पर कब्जा की कोशिश का आरोप
भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने साथियों (रोहित सिंह, अनिल सिंह, रामदेव यादव और दो अन्य) के साथ मिलकर फर्जी तरीके से फर्म के दस्तावेज तैयार किए और फर्म के साथ बिना अनुमति छेड़छाड़ की. फर्म का पता भी बदल दिया. इतना ही नहीं अक्षय प्रताप ने खुद को हिस्सेदार भी दिखा दिया. इस दौरान फर्जी तरीके से शपथ पत्र, दस्तावेज और सिग्नेचर के दम पर फर्म पर कब्जा करने का प्रयास किया गया.

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
फिलहाल, भानवी सिंह ने राजा भैया के सबसे करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और उनके साथियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करा दिया है. हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि भानवी सिंह के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. विवेचना की जा रही है. सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *