Udaipur Files फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से SC का इनकार, कहा- सभी पक्ष दिल्ली हाई कोर्ट के सामने अपनी दलील रखें

Udaipur Files News: कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामला को अब दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है, साथ ही सोमवार को इस पर सुनवाई करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में सभी पक्ष अपनी दलील हाई कोर्ट के सामने रखें. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ये कहते हुए कहा कि फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी कि फिल्म से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है.

8 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ‘उदयपुर फाइल्स’ को 8 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाएगा. इसके पहले फिल्म को 11 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन सेंसरशिप और कानूनी पेंच के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी. हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार जमीयत उलेमा-ए-हिंद की सीबीएफसी द्वारा फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाले आवेदन पर फैसला नहीं लेती है, तब तक फिल्म रिलीज नहीं कर सकते हैं.

3 साल पहले हुई थी कन्हैया लाल की हत्या
कन्हैया लाल हत्याकांड 2022 में अंजाम दिया गया था. 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में 2 इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी. गला रेतने का वीडियो भी सामने आया था. कन्हैया लाल टेलर था और उसकी हत्या के बाद लोगों में काफी गुस्सा भर गया था.

विजयराज ने निभाया है कन्हैया लाल का रोल
इस फिल्म में अभिनेता विजय राज लीड रोल में हैं. वे फिल्म में कन्हैया लाल का रोल निभा रहे हैं. फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म का विरोध शुरू हो गया था. जमात उलेमा ए हिंद ने इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *