Breaking News

Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु की शिप्रा नदी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा

उज्जैन। Ujjain News: मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में एक युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक महाकाल के दर्शन करने के लिए आया था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। दरअसल, भोपाल के इमलिया निवासी 16 वर्षीय समीर मीणा अपने 6 दोस्तों के साथ उज्जैन आया था। आज बुधवार को महाकाल समेत अन्य मंदिरों के दर्शन करने के बाद सभी शिप्रा नदी पर स्थित सिद्ध आश्रम के पास घाट पर पहुंचे। डुबकी लगाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

समीर को बचाने के लिए उसके दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य और होमगार्ड जवानों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *