Breaking News

UP Police Bharti: योगी सरकार ने खोला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 1 लाख नई पुलिस भर्ती का ऐलान

UP Police New Recruitments: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है. योगी सरकार के मुताबिक, पुलिस में करीब 1 लाख नई भर्तियां होंगी. सरकार का उद्देश्य है कि इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. हालांकि अभी भर्ती को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी किया गया है. अभी सिर्फ घोषणा की गई है.

सीएम योगी ने यह ऐलान पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 चयनित परिचालकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि बीते सालों में जिस तरह से पारदर्शिता और गति के साथ भर्तियां हुई हैं. उसी क्रम में यह भर्ती निकाली गई है. सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून राज स्थापित हुआ है. बेहतर कानून व्यवस्था की वजह से ही आज प्रदेश में निवेशक निवेश कर रहे हैं. निवेश और रोजगार के इस चक्र में पुलिस की अहम भूमिका रही है.

1 लाख पुलिस की होगी भर्ती
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पर 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल में शामिल किया गया है. सीएम योगी ने जिन 1 लाख भर्तियों की घोषणा की है. अभी उसके आवेदन की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी.

2017 से पहले के समय को किया याद
सीएम ने समाजवादी पार्टी की सरकार को याद करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता बहुत कम थी. एक बार में केवल 3,000 पुलिसकर्मी ही ट्रेनिंग पाते थे. सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़े हर विभाग को मजबूत करने पर जोर दे रही है. फिलहाल, युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *