Breaking News

अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

B-52 Crash: कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सोमवार की सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ.

अमेरिकी सेना के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही आपातकालीन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. हादसा किन वजहों से हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे के बाद से एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. फिलहाल, विमान क्रैश के बाद हादसे की वजह का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

अब तक 8 की मौत
हादसे के बाद काफी देर तक इलाके में सिर्फ धुएं का गुबार ही दिखता रहा. लेकिन मौके पर पहुंची आपातकालीन की टीम ने भीषण आग पर काबू पाया और मलवे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया. आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे में अब तक 8 लोगों के मरने की खबर आ रही है.

B-52 विमान की खासियत
B-52 जंग के दौरान उपयोग किया जाने वाला फाइटर प्लेन है, जो भारी बम गिराने का काम करता है, इसे मूल रूप से सोवियत संघ (पहले का रूस) के साथ जंग को ध्यान में रखकर बनाया गया था. कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद भी इसे लगातार आधुनिक बनाया जाता रहा, ताकि यह दशकों तक अमेरिकी सेना के काम आ सके. इसके विंग्स का फैलाव 185 फीट है और लंबाई 159 फीट है.

अमेरिका ने इस विमान का इस्तेमाल वियतनाम, खाड़ी युद्ध, इराक, अफगानिस्तान और हाल ही में ईरान से जुड़े अभियानों में भी किया है. क्योंकि यह विमान जंग के दौरान परमाणु हथियार साथ लेकर 8,800 मील तक की दूरी तय कर सकता है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *