Bhopal: भाजपा दफ्तर में बांटी गई मोदी वाली ‘झालमुड़ी’, शिवराज सिंह बोले- यही असली प्रसाद है

Bhopal:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे साफ हो चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी को हराकर प्रचंड बहुतमत हासिल कर लिया है. बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर के सभी भाजपा शासित राज्यों में जमकर खुशियां मनाई गई. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा दफ्तर में भी खूब उत्साह के साथ इस जीत को सेलीब्रेट किया गया.

हेमंत खंडेलवाल ने खिलाई झालमुड़ी
भाजपा की इस जीत पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी. मध्य प्रदेश में भी ‘झालमुड़ी’ वाला चटपटा जश्न मनाया गया. प्रदेश कार्यालय में खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सत्ता और संगठन के नेताओं को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाई. उन्होंने कहा कि ये झालमुड़ी का स्वाद उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि उनका ससुराल ही कोलकाता में है.

असली प्रसाद झालमुड़ी-शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने ऑफिस में झालमुड़ी खाकर और खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की. वे भाजपा दफ्तर भी पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को झालमुड़ी खिलाई. इस दौरान जब शिवराज सिंह ने कहा कि असली प्रसाद तो झालमुड़ी ही है, शिवराज की ये बात सुनकर सभी मौजूद कार्यकर्ता हंसने लगे.

बंगाल में मोदी जी ने खाई थी झालमुड़ी
आपको याद होगा, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झालमुड़ी की एक दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 10 रुपए देकर झालमुड़ी खरीदकर खाई थी. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई थी.

Check Also

नमक की जगह दे दिया सर्फ! मिड-डे मील खाते ही 2 दर्जन से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

नालंदा। जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड-डे मील खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *