WhatsApp down: WhatsApp Web यूजर्स परेशान, स्क्रॉलिंग की समस्या ने बढ़ाई दिक्कतें

WhatsApp down: आज सुबह से ही WhatsApp Web यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आज सुबह से वेब वर्जन में स्क्रॉल करने में परेशानी आ रही है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन दिक्कतों को लेकर शिकायत की है. लोगों का कहना है कि वे अपने चैट बॉक्स को सही तरीके से स्क्रॉल नहीं कर पा रहे हैं. इस वजह से चैट को ऊपर-नीचे करने में परेशानी आ रही है.

कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें बार-बार पेज को रिफ्रेश करना पड़ रहा है, तब जाकर चैट कुछ देर के लिए सही तरीके से दिखती है. लेकिन थोड़ी ही देर बाद समस्या दोबारा शुरू हो जाती है. इसके कोई हल मिलता नजर नहीं आ रहा है.

सोशल मीडिया पर बढ़ीं शिकायतें
इस परेशानी के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “क्या WhatsApp Web में कोई दिक्कत है? मैं ऊपर-नीचे स्क्रॉल ही नहीं कर पा रहा.” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, “क्या आप WhatsApp Web पर स्क्रॉल कर पा रहे हैं?” एक्स पर कई लोगों ने यह सवाल खड़ा किया है.

कामकाज पर असर
ज्यादातर WhatsApp Web का इस्तेमाल ऑफिस और कामकाज के लिए किया जाता है. ऐसे में यह समस्या ऑफिस में काम कर रहे लोगोंके लिए बड़ी असुविधा का कारण बन गई है. यूजर्स का कहना है कि न ही चैट स्क्रोल हो रही और न ही कुछ लोगों के अलावा दूसरे लोगों के मैसेज देख पा रहे हैं. फिलहाल WhatsApp की ओर से इस परेशानी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *