खून से लथपथ मिली महिला की लाश : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस ने देवर को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया है और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 20 सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला पुष्पा ध्रुव (पति सोमनाथ ध्रुव) की लाश उसके घर के पीछे बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतिका के सिर पर किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शक के आधार पर देवर देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि मृतिका पुष्पा धुव पति सोमनाथ धुव उम्र 29 वर्ष की घर के बाड़ी में खून से सनी लाश मिली है। मृतिका के चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है, एक युवक को हिरासत में लिया गया है जो देवर लगता है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Check Also

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : धारदार हथियारों से लैस असामाजिक तत्वों ने घरों में की तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *