दर्दनाक हादसा: पानी के पंप में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में पूरा परिवार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा
यह घटना कोनी थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक गतौरी गांव का रहने वाला था और आज खेत में पानी का जायजा लेने गया था। इसी दौरान वह पंप में आए करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सदमे में पूरा परिवार
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। इधर जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है।

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *