Chhattisgarh: टेस्ट में फेल हुईं देशभर में 112 दवाइयां, छत्तीसगढ़ में बिकने वाली 9 दवाएं अमानक, एक नकली

Chhattisgarh: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के क्वालिटी टेस्ट में देशभर में बिकने वाली 112 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं. वहीं 1 दवा का नमूना नकली निकला है. सितंबर 2025 की इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की 9 दवाएं भी अमानक निकली है.

छत्तीसगढ़ में बिकने वाली 9 दवाएं अमानक
इनमें कृमि मारने की दवा एल्बेंडाजोल, दर्द निवारक पैरासिटामॉल और एमोक्सिलीन जैसी रोजमर्रा की दवाएं भी शामिल हैं. 9 दवाओं को मानक गुणवत्ता से कम और एक दवा को नकली (मिस ब्रांडेड) घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि ये दवाइयां मरीजों को ठीक करने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं.

एल्बेंडाजोल के 4 अलग-अलग बैच लगातार फेल
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य औषधि लैब की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 52 नमूने और राज्य प्रयोगशालाओं में 60 नमूने अमानक मिले हैं. छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल के 4 अलग-अलग बैच लगातार फेल पाए गए हैं. इन बैचों का निर्माण एएफएफवाई पैरेंटेरल्स कंपनी ने किया था.

Check Also

खून से लथपथ मिली महिला की लाश : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस ने देवर को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *