Breaking News

रांची : आज वार्षिक पड़हा जतरा समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, कई अन्य मंत्री भी करेंगे शिरकत, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम

आज 3 जून को झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो स्थित बाजारटांड़ मैदान में वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा जायेगा। आयोजन का नेतृत्व बिनोवा भावे विवि के पूर्व कुलपति डॉ रवींद्रनाथ भगत करेंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बाल विकास मंत्री चमरा लिंडा विशिष्ट भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बेड़ो बाजार टांड़ के अलावा बारीडीह जतरा मैदान में भी आज वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गये है। दोनों ही जगहों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी वजह से भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में वॉलेंटियर और पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

महोत्सव के संस्थापक स्व करमचंद भगत के पुत्र डॉ रवींद्रनाथ भगत ने बताया कि पारंपरिक लकड़ी से निर्मित हाथी, घोड़ा और शेर पर सवार होकर पड़हा निशान, रम्पा, चम्पा, टेंगरी छाता, झंडा, ढोल, नगाड़ा और खोड़हा नृत्य मंडली के साथ जतरा में शामिल होंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए वॉलेंटियर और पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *