आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

COVID death: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरीज को तेज खांसी और सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने निमोनिया की आशंका जताते हुए एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज शुरू किया, लेकिन चार दिन तक उपचार के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों ने ड‍िटेल जांच कराई, जिसमें सीटी स्कैन से कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. जांच में यह भी सामने आया कि संक्रमण के कारण मरीज के दोनों फेफड़े गंभीर रूप से प्रभावित हो चुके थे. निमोनिया ने स्थिति को और जटिल बना दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से आखिरी मौत 2022 में हुई थी. अब एक बार फ‍िर इस मौत ने सभी को परेशान कर द‍िया है. दूसरी तरफ प्रशासन का दावा है कि पूरी स्‍थ‍िति‍ पर नजर रखी जा रही है.

हरकत में आया प्रशासन
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरीज पहले से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा था. मामले की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है. प्रभावित इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया है और प्राथमिक संपर्कों की निगरानी की जा रही है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके.

पॉजिटिव आए चार लोगों में से तीन लोग घर पर आइसोलेशन में हैं. चौथा व्यक्ति हल्के लक्षणों वाला है, इसलिए उसे कडप्पा के एक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.

प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ या अन्य कोविड जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

समय पर जांच और इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखी गई है.

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *