Breaking News

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक फांसी लगाकर कर रहा था खुदकुशी, अलर्ट मिलते ही आ धमकी पुलिस, बच गई जान

सरगुजा। सोशल मीडिया पर लाइव फांसी लगाने की धमकी देने वाले युवक की सरगुजा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जान बचा ली। घटना अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक के इस कदम की वजह उधार दिए गए पैसों की वसूली न होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने एक मित्र को करीब दो लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब काफी समय बाद भी उसे पैसा वापस नहीं मिला, तो वह मानसिक तनाव में आ गया। इसी तनाव के चलते युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाने की कोशिश की।

इस इंदौर साइबर सेल को युवक की सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा अलर्ट मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सरगुजा पुलिस को इसकी जानकारी दी। अलर्ट मिलते ही नगर सीएसपी रोहित शाह ने तत्परता दिखाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर उसका पता लगाया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की जान बचा ली।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *