Breaking News

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और IED बरामद

कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग पर निकली संयुक्त टीम ने कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई से भविष्य में होने वाली एक बड़ी नक्सली घटना टल गई है।

बस्तर रेंज में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आईजी पी. सुंदरराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बीएसएफ के डीआईजी ओम प्रकाश और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सहयोग से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी।

13 फरवरी को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया हथियार, विस्फोटक, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री बरामद हुई। सभी सामग्रियों को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जब्त की गई सामग्री में शामिल हैं:

बीजीएल लॉन्चर – 2
12 बोर बंदूक – 2
एयरगन – 1
डायरेक्शनल IED – 3
टिफिन IED (लगभग 5 किलो) – 1
बीजीएल बम – 30
12 बोर राउंड – 26
प्लास्टिक पैकेट में लगभग 2 किलो बारूद
मल्टीमीटर – 1
पटाखा – 12 पैकेट
बिजली वायर – 2 बंडल
पोच – 2
स्पिलंटर – 1 पैकेट

सुरक्षाबलों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, आरोपी हेल्पर को उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप ड्राइवर की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *