Breaking News

ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई के बेटे मोजतबा संभालेंगे देश की कमान

Iran New Supreme Leader: ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर मिल गया है. अब खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई देश की कमान संभालेंगे. खामेनेई की मौत अमेरिका-इजरायल हमले के दौरान हो गई थी. ईरान की विशेषज्ञ सभा ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई को अपना नया नेता नियुक्त किया है.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?
मोजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला खामेनेई के बेटे हैं. 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई अपने पिता की तरह की कट्टरपंथी धर्मगुरु हैं. खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा का ही नाम सबसे आगे चल रहा था. जिसके बाद आज मोजतबा खामेनेई को ईरान का सबसे शक्तिशाली नेता नियुक्त किया गया है. सुप्रीम लीडर ऐसा पद है, जो ईरान के सभी मामलों में आखिरी फैसला लेने का अधिकार रखता है. ईरान में यह पद राष्ट्रपति से भी ज्यादा शक्तिशाली होता है.

मोजतबा खामेनेई चुने गए सुप्रीम लीडर
अमेरिकी-इजरायल हमले में खामेनेई की मौत के बाद ईरान की कमान 3 लोगों की अंतरिम काउंसिल संभाल रही थी. जिसमें अलीरेजा अराफी (आंतरिक सुप्रीम लीडर), राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम-होसैन मोहसेनी-एजेई शामिल रहे. हालांकि खामेनेई की मौत के बाद ही अगले सुप्रीम लीडर के तौर पर मोजतबा को देखा जाने लगा था लेकिन आधिकारिक रूप से मुहर नहीं लगी थी. अब मोजतबा खामेनेई के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई है.

नए सुप्रीम लीडर को ट्रंप दे चुके हैं चेतावनी
अमेरिकी और इजरायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी चुनौती दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नए नेता को भी निशाना बनाया जा सकता है. रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान भी दिया था, जिसमें कहा कि मेरी बिना मर्जी से अगला सुप्रीम लीडर ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा. अब देखना यह होगा कि नए सुप्रीम लीडर मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव को लेकर क्या निर्णय लेते हैं.

Check Also

जेल में बंद इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की दूसरी शादी! 52 की जेमिमा ने 62 साल के अरबपति बिजनेसमैन को बनाया हमसफर

Imran Khan Ex Wife Remarries: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो काफी समय से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *