फ्लाइट में फंसे डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, कलकत्ता जा रहे थे दोनों नेता, सवा घंटे लेट उड़ा प्लेन

लखनऊ. प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इंडिगो फ्लाइट में फंसे रहे. लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को दोनों डिप्टी सीएम फंसे रहे. वे दोनों प्रचार के लिए बंगाल जा रहे थे. करीब सवा घंटे तक यात्रियों के साथ दोनों नेता रहे. बताया जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट 6E505 सुबह 7:40 बजे रवाना होनी थी. लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण फ्लाइट 8:59 बजे कोलकाता के लिए उड़ी.

बता दें कि बीते शनिवार को भी डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया था. जिससे अंदर धुंआ भर गया था. हालांकि पायलट की सतर्कता की वजह से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया. फिलहाल तकनीकी टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे और लामार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. इसी दौरान जैसे ही हेलीकॉप्टर जमीन से 2000 फीट की ऊचांई पर पहुंचा अचानक डिस्पले बंद हो गया और अंदर धुआं भर गया. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई लेकिन पायलट ने अपने सूझ बूझ से मामला संभाला और इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *