Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग की वजह से आसमान छू रही कच्चे तेल की कीमत, जानें आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट जंग को लेकर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल के भाव पर भी दिखाई देने लगा है. यानी कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. यहां जानें आज का पेट्रोल डीजल का भाव.

SMS से कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत?
पेट्रोल-डीजल की कीमत को आप घर बैठे बड़ी आसानी के साथ चेक कर सकते हैं. अलग-अलग कंपनियों ने अपनी कंपनी के पेट्रोल-डीजल की कीमत पता करने के लिए टोल फ्री नंबर दिए हैं. जिसमें आप संदेश भेजकर ताजा रेट पता कर सकते हैं.

  • HPCL का रेट चेक करने के लिए मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.
  • Indian Oil की कीमत चेक करने के लिए अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेज दें.
  • BPCL के लिए अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.

पेट्रोल के दामों में क्या हुआ बदलाव?
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत गुरुवार के मुकाबले 4 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. यानी अब मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. जबकि दिल्ली के पेट्रोल-डीजल की अगर बात की जाए, तो कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. 64 पैसे का बदलाव बिहार के भागलपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में देखा गया है, वहीं पटना में आम आदमी को थोड़ी सी राहत मिली है. यहां 58 पैसे की गिरावट आई है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में उतार-चढ़ाव क्यों?

  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) की कीमत बढ़ने के वजह से पेट्रोल-डीजल पर सीधा असर पड़ता है, जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाता है.
  • डॉलर की चाल भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीधा असर डालता है. क्योंकि भारत तेल का इम्पोर्ट डॉलर में ही करता है. ऐसे में रुपया कमजोर होने पर तेल खरीदना महंगा पड़ सकता है.
  • सरकारी द्वारा टैक्स बढ़ाने और छूट का सीधा असर पेट्रोल-डीजल पर दिखाई पड़ता है. यही वजह है कि सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग रहती है.

Check Also

कार्तिकेय चौहान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी: एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है मानहानि मामला

जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *