Breaking News

19 वर्षीय छात्रा का फिल्मी स्टाइल में अपहरणः दो बाइकों पर सवार जबरन बिठाकर भाग खड़े हुए, कुछ दिन पहले एक नाबालिग छात्र को छत्तीसगढ़ से किया था बरामद

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक 19 वर्षीय छात्रा के फिल्मी स्टाइल में अपहरण से सनसनी फैल गई। दो बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने छात्रा को जबरन बिठाकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद कुछ युवकों ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है। हो गया।

मंडला जिले के ग्राम कटरा की घटना
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले भी एक नाबालिग बच्चे का अपहरण हुआ था, जिसको मंडला पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कबीर धाम से बरामद किया था। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था और छात्रा की अपहरण की घटना हो गई। मामला मंडला जिले के ग्राम कटरा का है जहां 19 वर्षीय छात्रा को दिन दहाड़े फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया गया। इस अपहरण को लोग प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि अपहरण के वक्त छात्रा ने न तो विरोध किया और न ही शोर मचाई। वे बाइक पर बैठकर चली गई।

कुछ लोगों ने युवकों का पीछा करने की कोशिश की
जानकारी के मुताबिक़, पीड़िता ग्राम कटरा स्थित एक कंप्यूटर स्किल सेंटर में अध्ययनरत थी। दो बाइकों पर सवार अज्ञात युवक सीधे सेंटर के सामने पहुंचे और छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने युवकों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वे घंसौर की दिशा में भाग निकले।घटना के बाद छात्रा के परिजन तुरंत मंडला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Check Also

‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

सीतापुर। जिले के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज आश्रम में सीएम योगी ने जनसमूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *