Breaking News

IPL 2026: पहले हफ्ते में फ्लॉप रहे ये 5 स्टार खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों ने लुटाया था खूब पैसा

IPL 2026: इस बार का आईपीएल सीजन कुछ तो खास लेकर क्योंकि क्योंकि इस सीजन के पहले हफ्ते में ही रोमांच, करीबी मुकाबले, कुछ अचंभित करने वाले परिणाम, हाई स्कोरिंग मुकाबले और कुछ लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. वहीं पहले हफ्ते में कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप भी रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर ऑक्शन के समय टीमों ने जमकर पैसा लुटाया था. आइए जानते हैं कि कौन है वो 5 खिलाड़ी.

पहले हफ्ते में निराशा लगी हाथ
इस सीजन आईपीएल के पहले हफ्ते में कुछ नए और अनजान खिलाड़ियों के हुनर ने सबको चौंकाया हैं तो वहीं कुछ पुराने स्टार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं. हालांकि आईपीएल 2026 का सफर अभी शुरुआती दौर में ही चल रहा है. लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के चलते कुछ खिलाड़ी फ्लॉप प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

अर्शदीप सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिटेन किया था, उनका आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. पीबीकेएस ने अब तक दो मैच खेले हैं और उनके मुख्य तेज गेंदबाज को अपनी लाइन और लेंथ को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा है.

कैमरून ग्रीन
आईपीएल 2026 में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के रूप में आए ग्रीन अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हालांकि ये आंकड़े अभी तक के हैं और केवल इतने से उनके प्रदर्शन को आंकना जल्दबाजी होगी.

वरुण चक्रवर्ती
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी तक गेंद से अपना जादू नहीं दिखा पाए हैं. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ केकेआर के पहले मैच में चक्रवर्ती ने अपने चार ओवरों में 12.0 की इकॉनमी से 48 रन दिए और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो ओवरों में 0/31 के आंकड़े दर्ज किए.

केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलने वाले केएल राहुल ने 2026 में अपने अभियान की शुरुआत खराब और अस्थिर तरीके से की. दिल्ली के लिए खेली गई दोनों पारियों में केएल राहुल ने केवल 1 रन ही बनाया है.

संजू सैमसन
31 वर्षीय सैमसन, जिनके सीएसके में शामिल होने के बाद से ही उनके बारे में बातचीत चल रही थी, उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजा बिलकुल उल्टा निकला है. सीएसके के साथ खेले गए पहले तीन मैचों में सैमसन ने 6, 7 और 9 रन बनाए हैं.

Check Also

Bhopal: बस डेढ़ घंटे में भोपाल से नोएडा, जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी IndiGo की फ्लाइट, जानें शेड्यूल

भोपाल से दिल्ली एनसीआर(ग्रेटर नोएडा, नोएडा) या उसके आसपास के शहरों की यात्रा करने वालो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *