CG News: पत्नी रोज पीटती थी…अलग कमरे में जाने लगा नाराज पति तो वाइफ ने फोड़ दिया सिर, केस दर्ज

CG News: बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

बताया जा रहा कि, पत्नी आए दिन पति के साथ मारपीट करती थी, जिससे परेशान होकर पति दूसरे कमरे में अलग रहने के लिए जाने लगा. इससे पत्नी आगबबूला हो गई और ईंट से पति का सिर फोड़ दिया.

अलग रहने की बात पर बढ़ा विवाद
राजीव गांधी वार्ड चकरभाठा निवासी घनश्याम तंबोली ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका बोडरी में कार्यरत है. उसकी पत्नी सोनिया भी काम करती है. घनश्याम के अनुसार, उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा और मारपीट करती रहती है.

इसी कारण बुधवार को उसने अलग कमरे में रहने का फैसला लिया और घर का सामान दूसरे कमरे में शिफ्ट करने लगा. आरोप है कि इसी बात को लेकर पत्नी सोनिया तंबोली भड़क गई और उसे घर से निकल जाने को कहने लगी. इस दौरान उसने गालियां भी दी. जब घनश्याम ने गाली देने से मना किया तो पत्नी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया.

तीन बार वार, लहूलुहान हुआ पति
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने उसके सिर पर तीन बार ईंट से वार किया, जिससे उसके बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. घटना के बाद घायल घनश्याम तंबोली किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई.

Check Also

CG News : दूध गंगा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गंदगी मिलने पर तत्काल बंद करने के दिए निर्देश

बालोद। जिले में प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दिव्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *