Breaking News

खजुराहो रिसॉर्ट फूड पॉइजनिंग में 5 मौत का मामलाः फॉरेंसिक रिपोर्ट में मोनो क्रोटोफॉस कीटनाशक की पुष्टि

खजुराहो। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र खजुराहो गौतम होटल एंड रिसोर्ट पॉइजनिंग मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में मोनो क्रोटोफॉस कीटनाशक की पुष्टि हुई है, अब तक पॉइजनिंग मामले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

छतरपुर एसपी अगम जैन के अनुसार खजुराहो में घटना के बाद तत्काल ही प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पूरे मामले में पुलिस की टीम लगातार सभी परिस्थितियों को जानने के लिए कार्रवाई कर रही थी। घटना से जुड़े सभी लोगों से बातचीत भी की जा रही थी। सैंपल भी लिए गए थे। सैंपल के बाद जो फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है उसमें मोनो क्रोटोफॉस नाम के 1 कीटनाशक जो कि फॉस स्किल में होता है उसकी पुष्टि पायी गई है।

इस कीटनाशक पदार्थ का उपयोग बागवानी में किया जाता है और किन्ही कारण से जहां पर आटा रखा हुआ था एक्सीडेंटल वो दवाई भी वहीं पर रखी हुई थी। जिसके कारण से वो आटे में उसका मिलना हुआ और इस प्रकार की घटना हुई है। इसमें प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन पर विधिवत कार्यवाई की जा रही है।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *