UP में खाकी का खौफ खत्म! सेना के जवानों समेत 2 घरों में सेंधमारी, नगदी समेत 12 लाख के गहने ले उड़े शातिर

बहराइच. बीती रात चोरों ने देश की सुरक्षा में तैनात तीन सेना के जवान के घर को ही निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. चोरों ने दो घरों से नगदी समेत कुल 12 लाख रुपए का जेवरात पार किया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

बता दें कि पूरा मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के सहसरावा के मिश्रपूर्वा गांव का है. रामकृष्ण के तीन बेटे भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं और तीनों लोग घर से बाहर थे. मौक़े पर सिर्फ़ राधाकृष्णन की पत्नी एवं उनकी सबसे छोटी बहू घर में थी. घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया और अंदर के कमरे का ताला तोड़कर नगदी एवं ज़ेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया. घटना के जानकारी मिलते ही परिवार को लोगों को बीच हड़कंप मच गया.

मामले की शिकायत करते हुए रामकृष्ण ने बताया कि चोरों ने नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपये जेवर पर हाथ साफ कर किया है. इसके अलावा चोरों ने उनके पड़ोसी शिवराम वर्मा के घर पर भी धावा बोला. जहां से चोर नगदी समेत 2 लाख का गहना ले उड़े. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. संदिग्धों की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *