इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए #DELCares अभियान के तहत एक नई पहल शुरू की है। ‘Your Terminal Companion’ नाम की इस खास वीडियो सीरीज़ का मकसद एयरपोर्ट की जटिल प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझाना है। अक्सर पहली बार यात्रा करने वाले या अलग भाषा बोलने वाले यात्रियों को चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बैगेज क्लेम और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर भ्रम हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।इस वीडियो सीरीज़ में कुल 24 वीडियो शामिल हैं, जो आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी हर स्टेप को विजुअल तरीके से तीन अहम हिस्सों- डिपार्चर, ट्रांजिट और अराइवल को कवर करते हैं।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने यात्रियों की सुविधा के लिए #DELCares अभियान के तहत ‘Your Terminal Companion’ नाम से एक खास वीडियो सीरीज़ लॉन्च की है, जो एयरपोर्ट पर हर प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर वीडियो में एयरपोर्ट की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझाई गई है जैसे चेक-इन कैसे करना है, सिक्योरिटी चेक कहां होगा, और बैगेज कहां मिलेगा। इससे यात्रियों को बार-बार किसी से पूछने की जरूरत कम पड़ेगी और उनका सफर ज्यादा सहज हो सकेगा। कुल 24 वीडियो, जो पूरे यात्रा अनुभव को कवर करते हैं 20 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हिंदी और अंग्रेजी के साथ जर्मन, फ्रेंच, रशियन, कोरियन, डच, अरबी, जापानी जैसी विदेशी भाषाएं शामिल साथ ही 5 भारतीय बोलियों में भी वीडियो तैयार हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के CEO ने कहा कि यह पहल यात्रियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यात्री सहायता के नए आयाम
‘Your Terminal Companion’ वीडियो सीरीज़ को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि #DELCares पहल केवल सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस अनुभव को परिभाषित करती है, जिसे एयरपोर्ट यात्रियों के लिए तैयार करता है। सीईओ के मुताबिक, “‘Your Terminal Companion’ के जरिए हम यात्री सहायता को एक नए तरीके से परिभाषित कर रहे हैं।”
इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को हर प्रक्रिया की आसान और स्पष्ट जानकारी देना , एयरपोर्ट अनुभव को तनावमुक्त और सुगम बनाना , भाषा और जानकारी की बाधाओं को खत्म करना इस पहल के तहत तैयार की गई वीडियो सीरीज़ में एयरपोर्ट से जुड़ी हर प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है, जिससे खासकर नए यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter