रूस से अब और तेल खरीद पाएगा भारत, अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप प्रशासन ने फिर बढ़ाई छूट

Russian oil: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था, लेकिन शुक्रवार की शाम को होर्मुज को खोलने की घोषणा कर दी है. जिसके बाद तेल की कीमत भरभराकर गिर गई. अब भारत के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. अमेरिका ने रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई छूट को एक महीने और बढ़ा दिया है. ट्रंप प्रशासन ने 17 अप्रैल को यूएस ट्रेजरी विभाग के जरिए नया लाइसेंस जारी कर दिया है. यानी अब 16 मई तक भारत रूसी तेल खरीद सकता है. यह भारत के लिए राहत भरी खबर है.

बता दें, ट्रंप प्रशासन द्वारा रूसी तेल खरीदने पर दी गई छूट केवल एक महीने के लिए है. इससे दो दिन पहले ही प्रशासन ने छूट देने से इनकार कर दिया था. लेकिन होर्मुज खुलने के बाद ट्रंप प्रशासन ने भारत के लिए छूट एक महीने की बढ़ा दी है. ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला उस दौरान लिया, जब ईरान होर्मुज को खोलने पर राजी हो गया.

क्या होगा फायदा?
इस छूट की वजह से रूसी तेल सस्ते में मिलता रहेगा. ट्रंप प्रशासन के इस निर्णय से वैश्विक ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करना है. क्योंकि मिडिल ईस्ट जंग की वजह से ऊर्जा की कीमतों पर भारी उछाल आया है. भारत इस छूट का फायदा उठाने वाला सबसे बड़ा देश है.

11 अप्रैल को खत्म हो गई थी छूट
बता दें, रूसी तेल खरीद पर मिलने वाली छूट 11 अप्रैल को खत्म हो गई थी. अमेरिका की ओर से कई बार बयानवाजी की गई कि इसे अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव की वजह से अमेरिका ने एक महीने और छूट बढ़ाने का फैसला किया. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से तेल बाजार में राहत मिल सकती है.

Check Also

Mecca Houthi Drone Attack: मक्का की ओर बढ़ रहा था हूती ड्रोन? सऊदी ने मार गिराने का किया दावा, पहली बार Emergency Alert

सऊदी अरब और हूतियों के बीच जंग अब तेज होती नजर आ रही है. ऐसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *