West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल, मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प

West Bengal Election 2026: पश्‍च‍िम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है. TMC-हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प हो गई है. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई. मामले को शांत करने के लिए एक्‍स्‍ट्रा फोर्स भेजी गई है. यह झड़प उस जगह पर हुई है, हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं. जहां कल देशी बम फेंकने की घटना हुई थी.

पूरा मामला मुरादाबाद के नौदा का है. जहां एक दिन पहले ही देशी बम से हमला किया गया था. वोट‍िंग से पहले हुई इस घटना के बाद ही हुमायूं कबीर उस इलाके में पहुंचे थे. इसी दौरान टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष से उनकी नोकझोंक हो गई.

हमायूं ने टीएमसी पर लगाए आरोप
हुमायूं कबीर आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने पहले टीएमसी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. हुमायूं कबीर के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए. हुमायूं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने हालात को तुरंत काबू कर लिया है, इसके साथ ही इलाके में और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है.

घटना के बाद एक्‍शन में चुनाव आयोग
बंगाल में वोटिंग के दौरान हुए बवाल पर अब चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है. आयोग ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच नौदा में हुई झड़प पर डीएम और डीईओ से रिपोर्ट मांगी है. इसके जरिए पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किस कारण यह पूरा बवाल हुआ था.

पूरे चुनाव के दौरान ही चर्चा में रहे हुमायूं कबीर
चुनाव की शुरुआत होने से पहले ही हुमायूं कबीर चर्चा में आ गए थे. इसके पीछे की वजह उनका बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान था. यहां कि उन्‍होंने बाबरी मस्जिद का शिलान्यास भी किया है. यही वजह है कि टीएमसी ने उन्‍हें पार्टी से बाहर कर द‍िया था. बाद में हुमायूं ने अपनी खुद की पार्टी बनाई और AIMIM के साथ गठबंधन किया था. हालांकि एक कथित वीड‍ियो के बाद AIMIM ने अपना गठबंधन उसके साथ खत्म कर द‍िया था. वायरल वीड‍ियो में कहा जा रहा था कि हुमायूं कथित तौर पर बीजेपी के लिए ही काम कर रहे हैं. इसके लिए उनकी बीजेपी के साथ डील हुई है.

Check Also

5 राज्यों के चुनाव के बाद घोषित हो सकती है नितिन नवीन की नई टीम, महिलाओं की हिस्‍सेदारी पर रहेगा फोकस

BJP Executive News: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *