बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उसलापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, (Fire in an Empty Plot) जब एक खाली प्लॉट में जमा सूखे पत्तों और कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
दमकल ने पाया काबू (Fire in an Empty Plot)
आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter