Breaking News

VVIP कार्यक्रमों में सक्रिय जेबकतरा गिरोह से सावधान: अंतरराज्यीय pick-pocket गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बैतूल में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अंतरराज्यीय जेबकतरा (pick-pocket) गिरोह सक्रिय हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेबें कट गईं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से गिरोह के चार सदस्य रंगे हाथों पकड़े गए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल जब पहली बार अपने गृह जिले बैतूल पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक अंतरराज्यीय जेबकतरा गिरोह ने कई लोगों की जेबें साफ कर दीं। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को मौके पर ही धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों से नगदी भी बरामद की और पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि ये शातिर अपराधी नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रम की भीड़ में शामिल होकर ध्यान भटकाने की तकनीक से जेब (pick-pocket) काटते हैं। अगर आप भी किसी बड़े सार्वजनिक या वीवीआईपी (VVIP) कार्यक्रम में जा रहे है, तो सतर्क रहें। भीड़ में जेबकतरा गिरोह हर पल मौके की तलाश में रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि आरोपियों से कई और स्थान पर जेब कटिंग की वारदात का खुलासा हो सकेगा। जानकारी रविकांत डहेरिया, थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल ने दी।

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *