Jabalpur: रील बनाने की चाहत में 3 युवतियों की नहर में डूबने से मौत, CM ने किया 4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Jabalpur Accident: आजकल रील बनाने का जुनून बढ़ता ही जा रहा है. युवाओं में रील बनाकर वायरल होने का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वे अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं कतराते. हाल ही में जबलपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिले के बरगी क्षेत्र की एक नहर में नहाने के दौरान तीन लड़कियां तेज बहाव में बह गई. ये हाहदा इतने जल्दी हुआ कि किसी को भी कुछ भी समझने और सोचने का मौका ही नहीं मिला.

तीनों युवतियों के शव बरामद
पुलिस ने तीनों युवतियों के शव बरामद कर लिए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक बरगी क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव के पास बरगी बांध की नहर में हुआ. यहां पर शीतल पटेल, तनु पटेल और सान्या पटेल सहित पांच लड़कियां रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं. शादी के दौरान वे सभी पास की नहर में नहाने चली गईं.

पानी में उतरकर बना रही थी रील
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पांच में से चार लड़िकियां नहर के पानी में उतर गईं. जबकि उनमें से एक किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से उनकी रील बना रही थी. नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसका अंदाजा लड़कियों को बिल्कुल भी नहीं लगा और एक के बाद एक लड़कियां पानी में बह गई.

एक लड़की की बचाई जान
ये सब देखकर किनारे पर खड़ी लड़की ने उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी. उसने पूरी हिम्मत के साथ एक लड़की को बाहन निकाल लिया लेकिन बाकी तीन नगर की गहराई में समा गई. सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पहले दो लड़कियों के शव बरामद किए, कुछ समय बाद तीसरी लड़की का शव भी मिल गया.

Check Also

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुरादाबाद। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *