मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. यहां एक इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबैर अंसारी के तौर पर की है और मात्र डेढ़ घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसे चाकू घोंप दिया.
मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए चाकू हमले की जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है. जांच अधिकारियों को इस घटना में संभावित लोन वुल्फ (Lone Wolf) हमले का संदेह है.
दरअसल रविवार को नया नगर में एक युवक ने दो सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया था. उसने पहले नाम और धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा. इसके बाद उसने दोनों सुरक्षागार्डों पर चाकू से वार कर दिया. दोनों गार्ड एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 31 साल के जुबैर अंसारी के रूप में हुई है. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर ही नया नगर पुलिस ने आरोपी को CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ लिया.
पुलिस फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है और अभी तक किसी ठोस साम्प्रदायिक एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे ATS भी जांच में शामिल हो गई है. वहीं पुलिस ने लोगों से इस मामले से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है.
आरोपी जुबैर अंसारी के पास से जो नोट मिले हैं उनमें ‘LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!’ इसके अलावा कुछ और बातें भी लिखी गई थीं, जैसे ‘People, family, wives, parents will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by’.
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि हमले से पहले, आरोपी ने गार्डों में से एक से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था. उनके अनुसार, शुरुआती पूछताछ से संकेत मिलता है कि आरोपी के आतंकवादी संगठनों से संबंध हो सकते हैं; उन्होंने कहा कि इस दावे की गहन जांच होनी चाहिए. संजय निरुपम ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध संबंध की सीमा की जांच की जानी चाहिए और ज़ोर देकर कहा कि पुलवामा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
मुंबई ATS फिलहाल इस नोट की जांच कर रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान बरामद कुछ सामग्री और आरोपी की पिछली गतिविधियों ने गहन जांच की जरूरत पैदा की. ATS अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
इस मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इस स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हम हमले के पीछे सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं. ATS यह भी जांच कर रही है कि हमला पूर्व-नियोजित था या अचानक हुए विवाद का परिणाम.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter