Breaking News

यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद! सरेआम युवक पर जानेलवा हमला, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी के लिए जंग

रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आदर्श नगर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके भाई पर कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

युवक से मांग रहे थे पैसे
परिजनों का कहना है कि घटना से पहले आरोपियों द्वारा युवक से पैसे की मांग की जा रही थी। सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक को पहले सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *