Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत आज 5 राज्यों के चुनाव की मतगणना जारी है. बंगाल के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. भवानीपुर सीट की अगर बात की जाए, तो बंगाल की यह सबसे हॉट सीट बनी हुई है. यहां से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला करने के लिए भाजपा से सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं. सुवेंदु अधिकारी पिछली विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के हरा चुके हैं. लेकिन भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी देखने को मिल रही है.
शुरुआती रुझान की बात करें, तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे निकल गए. अब देखना यह होगा कि क्या ममता बनर्जी बढ़त बना पाएंगी. भवानीपुर विधानसभा सीट की गिनती 20 राउंड में पूरी होगी. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती कराई जा रही है.
TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच बहस
आज सुबह वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस देखने को मिली थी. हालांकि, अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है. भवानीपुर से मतदान के दौरान भी बवाल की खबरें आई थी. हालांकि, सुरक्षाबलों ने स्थिति को तुरंत काबू कर लिया था.
TMC कार्यकर्ताओं में चिंता
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ. जिसके आज वोटों की गिनती जारी है. आज शाम तक परिणाम भी जारी हो जाएंगे. बंगाल में किसकी सरकार बनेगी. यह कह पाना अभी जल्दबाजी होगी. फाइनल परिणाम के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल, ममता बनर्जी का पीछे चलना टीएमसी के कार्यकर्ताओं में चिंता पैदा कर दी है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter