Breaking News

Rajya Sabha Election Date: 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान, MP समेत 10 राज्यों की 24 सीटें हो रही खाली

Rajya Sabha Election Dates Announced: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है. 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव आयोग के अनुसार, 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी.

चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. ये चुनाव 21 जून से 19 जुलाई तक चलेंगे. आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है।

18 जून को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 8 जून तक नामांकन भरा जाएगा. 9 जून को नामांकन की जांच होगी. 11 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी. 18 जून को वोटिंग होगी. वोटिंग का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा. वोटिंग के बाद ही 18 जून को मतगणना भी की जाएगी और 20 जून तक राज्यसभा का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा.

इन दिग्गजों की सीटें हो रही खाली
18 जून को 10 राज्यों की जिन 24 सीटों पर चुनाव होने हैं. उसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन की सीटें शामिल हैं. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

Check Also

Air India Immigration Lapse: बिना इमिग्रेशन क्लियरेंस के दिल्ली से म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी! एयर इंडिया को नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

Air India Immigration Lapse: दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *