केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और उनकी बेटी के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में एक्शन

Daughter Firm Under Scanner: केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर पर ED की रेड पड़ी है. यह कार्रवाई कनूर समेत कई ठिकानों पर की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पिनाराई की बेटी वीणा विजयन की कंपनी से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED की रेड उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है. टीम ने एक साथ करीब 10 ठिकानों पर कार्रवाई की है. जिसमें पूर्व सीएम का घर भी शामिल है.

दो कंपनियों से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक, ED की टीम आज सुबह से ही पूर्व सीएम से जुड़े सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है. यह कार्रवाई दो कंपनियों (एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस और कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड) पर की जा रही है. ईडी का मानना है कि इन कंपनियों के माध्यम से संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला साल 2019 में हुए CMRL के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश से जुड़ा है. जांच में पाया गया था कि दो सालों के अंदर सीएम की बेटी की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.71 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था. यह भुगतान फर्जी खर्च के तौर पर किया गया. जिसके बाद ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इस दौरान CMRL के प्रबंध निदेशक और शीर्ष अधिकारियों ने केरल हाई कोर्ट का रुख किया और समन रद्द करने की मांग की. मंगलवार को हाई कोर्ट के जस्टिस टी. आर. रवि की पीठ ने इन दलीलों को खारिज कर दिया. जिसके बाद आज ईडी कार्रवाई कर रही है.

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *