अवैध वसूली: बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप…

बिलासपुर में एसएस पब्लिक स्कूल की खमतराई और बैमा-नगोई शाखाओं को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। (अवैध वसूली) एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूल प्रबंधन पर शिक्षा विभाग के नियमों के उल्लंघन और अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।एनएसयूआई का कहना है कि स्कूल 12 माह की नियमित फीस के अलावा हर साल टर्म फीस के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूल रहा है।

अभिभावकों की जेब पर डाका,निजी स्कूल पर गंभीर आरोप (अवैध वसूली)
साथ ही छात्रों और अभिभावकों पर स्कूल से ही ड्रेस, किताबें और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जाता है।संगठन ने स्कूल परिसर के एक हिस्से को किराए पर देने, निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने, खेल मैदान की कमी और योग्य शिक्षकों के अभाव जैसे आरोप भी लगाए हैं। एनएसयूआई ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अवैध रूप से वसूली गई राशि लौटाने और दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Check Also

Raipur News: गौ रक्षा के लिए नगर निगम का घेराव! साधु-संतों, गौठान संचालकों और किन्नर अखाड़े ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *