Breaking News

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम पर डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी धार्मिक कार्यक्रम कुरआन, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम और अन्य इस्लामी आयोजनों की पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है.

इसके साथ ही ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है. वक्फ बोर्ड ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाली समितियों और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Check Also

Raigarh: तीर-धनुष से लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस जवानों को देख उग्र हुआ, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Raigarh: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *