CG News: महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 150 पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और नेताओं को समन, GST का भी बिग एक्शन

CG News: महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है. इस चर्चित बेटिंग ऐप केस में CBI की टीम की तरफ से 150 पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और नेताओं को समन सौंपा गया है. CBI की टीम लगातार इस केस में कार्रवाई कर रही है. बीते दो दिनों में दो अफसरों से चार घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है.

CBI ने मांगे दस्तावेज
दो दिनों में अफसरों से चार घंटे तक पूछताछ के दौरान CBI की टीम ने महादेव बेटिंग एप केस में प्रोटेक्शन मनी और हवाला ट्रांजेक्शन को लेकर सवाल किए. एक IPS अधिकारी से लंबी पूछताछ के बाद दस्तावेज मांगे गए हैं.

CBI की पूछताछ का सिलसिला जारी
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की जांच जारी है. इसके अलावा पूछताछ का सिलसिला भी जारी है. महादेव सट्टा का पैसा नीचे से ऊपर तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है. वहीं, चुनाव में पार्टी को पैसे की मांग का भी आरोप है. इसकी जांच की जा रही है.

रायपुर में GST टीम का बड़ा एक्शन
CBI के अलावा रायपुर में GST की टीम ने भी बड़ा एक्शन लिया है. GST की टीम ने इंडियन मेटल्स अलॉय के डायरेक्टर इशाक खान को गिरफ्तार किया है. इशाक पर 40 करोड़ के एल्मुनियम की फर्जी बिलिंग का आरोप है. DGGI (GST इंटेलिजेंस बिलासपुर) की 15 सदस्यीय टीम ने 2 दिनों तक 5 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. इशाक खान को अरेस्ट कर 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है. बता दें कि सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने बीते दिनों राजधानी के अलग-अलग 2 उद्योगपतियों के ठिकानों पर छापा मारा था. यह कार्रवाई तेंदुआ और सिलतरा के 2 उद्योगपतियों पर की गई थी.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *