बदायूं सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 6 लोगों की मौत पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

लखनऊ. बदायूं में हुए सड़क हादसे को लेकर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘बदायूं में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

बता दें कि उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हुए हैं. ये हादसा दो ट्रैक्टरों के चलते होना बताया जा रहा है. हादसे में घायलों दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस दोनों ट्रैक्टर चालकों की तलाश है.

जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच भूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे. जिसकी चपेट में ई-रिक्शा आ गई. ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिसें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. दो घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालकों की तलाश की जा रही है.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *