Breaking News

जिला जेल की दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा. जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए. फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे. जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.

Check Also

Raipur Drug Bust: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, ₹64 लाख की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग पकड़ा गया

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *